आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाश एवेन्यू में निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाश एवेन्यू में निकाली तिरंगा यात्रा

75वे आज़ादी दिवस में हर घर झंडे लगाना मुख्य लक्ष्य:ईशा महाजन

घर घर झंडा लहरागे अमृत ऊत्सव मनाएगे का इलाका वासियो ने लिया संकल्प

कपूरथला (ब्यूरो)आज भारतीय जनता पार्टी कपूरथला महिला मोर्चा की अध्य्क्ष ईशा महाजन की अध्य्क्षता में प्रकाश एवेन्यू में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा के अनुसार घर घर झंडा लहरागे अमृत ऊत्सव मनाएगे का इलाका वासियो ने लिया संकल्प।इस अवसर पर ईशा महाजन ने सभी आए हुए कार्यकर्ता को सबोधित करते हुए कहा कि देश भर में आज़ादी के 75वे आजादी दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा गुलाम भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए सालों स्वतंत्रता संग्राम चला। घर-घर से युवा जोश, महिलाएं शक्ति और बुजुर्ग इस आंदोलन का हिस्सा बने। नरम और गरम दलों ने अपने अपने तरीके से अंग्रेजों से भारत से बाहर कर देने में अहम भूमिका निभाई। सालों से गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया। आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में देश जश्न मना रहा है। इस जश्न को आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है। भारत की आजादी में कई लोगों का विशेष योगदान है। उस दौर जब पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में प्रवेश लिया और फिर राजा महाराजाओं की रियासतों पर कब्जा करते हुए देश की सत्ता को काबिज हो गए, तब से देश की मिट्टी पर कई महानायकों का जन्म हुआ, जिनका एकमात्र लक्ष्य देश की आजादी था। भारत के विकास, देशवासियों की खुशहाली के लिए वह लगातार कार्य करते रहे।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में उनके क्षेत्र में ऐसा कोई घर नही होगा जहां तिरंगा झण्डा दिखाई न दे।उन्होंने कहा हम सब देश भक्तों का यह कर्तव्य है कि एक उत्सव को अपने मित्रो एवं परिवार के साथ एक त्योहार की तरह मनाया जाए।इस अवसर पर ऋतु कुमरा,गौरव महाजन, चेतन सूरी,राजेश पासी, रंजीत सिंह, सनी,रिम्पी, मौजूद रहे।

cbhanot21