पहले संगरूर और अब जालंधर की जनता आम आदमी पार्टी को हार का सबक सिखाने के लिए तैयार:किशनलाल शर्मा

पहले संगरूर और अब जालंधर की जनता आम आदमी पार्टी को हार का सबक सिखाने के लिए तैयार:किशनलाल शर्मा

विनय नगर में भाजपा ने घर घर जाकर किया चुनाव प्रचार

लतीफ़पुरा में किए जुल्मो, भ्रष्टाचार, नशे, एवं गुंडाराज का जवाब जनता आम आदमी पार्टी को 10 मई को कमल के निशान का बटन दबाकर देगी


जालंधर:(चन्दन )लोकसभा उपचुनाव में भाजपा अपना पंचम लहराने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्त्ता भाजपा के प्रचार में लगा हुआ है। जालंधर के जनता पिछले कई सालो से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं आम आदमी पार्टी के एक साल के शासन गुंडाराज, भ्रष्टाचार, एवं नशे के कारोबार से तंग आ चुके है।आज भाजपा के कार्यकर्त्ता द्वारा एवं महिला शक्ति द्वारा भाजपा के उम्मीदवार के हक़ में विनय नगर में वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का ना सिर्फ पंजाब में बल्कि अन्य राज्यों में भी बुरा हाल है, जिसके चलते किसी भी राज्य में जनता इनके झूठ पर विश्वास नहीं कर रही। इससे यह बात तो स्पष्ट है कि जनता इनके झूठ की सच्चाई से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है। पंजाब की जनता ने भी विधानसभा चुनाव में इन्हें अपना प्रचंड बहुमत दे कर पंजाब की सत्ता इन्हें सौंपने के 3 महीनों में ही आम आदमी पार्टी का असली चेहरा पहचान कर संगरूर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी सीट से आप प्रत्याशी को हरा कर इन्हें अपना फैसला सुनाया था और अब जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी जनता एक बार फिर से इन्हें हार से रु ब रु करवा कर आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार व अराजकता फ़ैलाने वाला चेहरा पंजाब की जनता सहित पूरे देश के समाने बेनकाब करेगी।

किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंजाब सहित जालन्धर की जनता अब भाजपा शासित विकसित राज्यों की तरह जालंधर लोकसभा व पंजाब का विकास चाहती है और इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की भविष्य की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है और इसकी शुरुआत इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर करेंगें,
इस अवसर पर बलविंदर सिंह,राविंदर कुमार, राजेश, राजपाल, राहुल, विशाल, सतीश, जोन्नी, सोनी, सुभाष, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, अनु शर्मा अजमेर सिंह बादल अन्य मौजूद रहे।

cbhanot21